Published on: 01 May 2026
*टैली प्राइम- सॉफ्टवेयर का उपयोग और इसमें जीएसटी रिपोर्ट तैयार करने के संबंध में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन।*
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के वाणिज्य विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए आज दिनांक 1 मई 2026 को दो दिवसीय कार्यशाला का समापन किया गया जिसका उद्देश्य टैली प्राइम सॉफ्टवेयर का प्रभावी उपयोग किस प्रकार से किया जा सकता है और जीएसटी रिपोर्ट तैयार करने, रिटर्न फाइल करने और इसमें होने वाली गलतियों से किस प्रकार बचा जा सकता है, के विषय में वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों को अवगत कराना था। यह दो दिवसीय कार्यशाला विश्वविद्यालय की लेखा शाखा के सहयोग से आयोजित की गई थी। इस कार्यशाला में श्री योगेश चावला जो विश्वविद्यालय की लेखा शाखा में कंट्रोलर आफ फाइनेंस के पद पर कार्यरत हैं, ने विद्यार्थियों को टैली सॉफ्टवेयर की विभिन्न बारीकियों के बारे में व्यावहारिक रूप से अवगत करवाया। विश्वविद्यालय की लेखा शाखा से ही वित्त अधिकारी श्री अनिल कुमार इसके समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ लेखा विषय के व्यावहारिक अनुप्रयोग के संबंध में अपने अनुभव साझा किया और बताया कि किस प्रकार गलतियों से बचा जा सकता है और व्यवहारिक जीवन में कौशल विकास का क्या महत्व है। चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री मनीष अग्रवाल ने जीएसटी रिटर्न फाइल करने के संबंध में जानकारी दी।
कार्यशाला के प्रथम दिन वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष एवं कार्यशाला निदेशक प्रोफेसर रविंद्र ने सभी का स्वागत किया और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। कार्यशाला संयोजक प्रोफेसर संजय कुमार हुड्डा ने विद्यार्थियों को थ्योरी ज्ञान के साथ-साथ इसके व्यावहारिक अनुप्रयोग के महत्व के बारे में बताया।
समापन कार्यक्रम में प्रोफ़ेसर तेज सिंह द्वारा सभी का स्वागत किया गया और प्रोफेसर दीपक गुप्ता ने सभी वक्ताओं का धन्यवाद किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यशाला को सफल बनाने में इसकी सहसंयोजक डॉ. मीरा, कार्यशाला सचिव डॉ. ममता अग्रवाल, समन्वयक डॉ. ईश्वर शर्मा एवं डॉ. सरला का विशेष रूप से योगदान रहा जिन्होंने सारी आंतरिक व्यवस्थाओं को संभाला।
इस कार्यशाला में वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।